इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जहां एक ओर कई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए मैदान में पसीना बहा रहे हैं, वहीं कुछ भारतीय क्रिकेटर ऐसे भी हैं जिन्हें इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। ऐसे खिलाड़ी अपनी फॉर्म और फिटनेस बनाए रखने के लिए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।
इन्हीं में से एक नाम है भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद का। खलील ने इंग्लैंड की एसेक्स काउंटी टीम के साथ जून में दो महीने का करार किया था। वह एसेक्स के लिए 2 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 64.50 की औसत से 2 विकेट लिए। हालांकि अब उन्होंने निजी कारणों से यह करार समय से पहले ही खत्म कर दिया है और भारत लौट आए हैं। एसेक्स क्रिकेट क्लब ने इस पर एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया – “हमें खलील अहमद के जाने का दुख है, लेकिन हम उनके निजी फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने हमारे साथ रहते हुए बेहतरीन प्रोफेशनलिज्म दिखाया। एसेक्स क्रिकेट की ओर से हम उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
खलील अहमद के इस कदम के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या वह भारत लौटकर घरेलू क्रिकेट या टीम इंडिया की तैयारियों में जुटेंगे। फिलहाल, उन्होंने अपने कारणों को निजी रखा है।
CHANNEL009 Connects India
