Breaking News

खाद्य सुरक्षा योजना में 75 लाख नए लाभार्थी जुड़े, पात्र लोगों को मिलेगी राहत

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने विधानसभा में बताया कि राज्य में 75 लाख नए लाभार्थियों के नाम योजना में जोड़े गए हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी 2025 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नए नाम जोड़ने के लिए पोर्टल खोला गया है। जो भी पात्र व्यक्ति है, वह इस पोर्टल के जरिए अपना नाम जुड़वा सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी योग्य नागरिक इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि यदि किसी लाभार्थी की ई-केवाईसी में तकनीकी समस्या आती है, तो विभाग की ओर से विशेष छूट दी जा रही है, ताकि उन्हें राशन मिलने में दिक्कत न हो।

देश में कहीं भी मिल सकता है राशन

मंत्री ने कहा कि ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के तहत लाभार्थी देश में कहीं भी अपने हिस्से का राशन ले सकते हैं। इससे प्रवासी लोगों को भी सुविधा मिलती है।

गेहूं वितरण की प्रक्रिया

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं का उठाव हर महीने से पहले वाले महीने की पहली तारीख से आखिरी तारीख तक किया जाता है। लाभार्थी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर पोस मशीन के जरिए बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद गेहूं प्राप्त करते हैं।

मंत्री ने अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक गेहूं के आवंटन और वितरण का जिलेवार विवरण भी सदन में प्रस्तुत किया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?