Breaking News

खुशखबर: सीकर से सीधी ट्रेन सेवा शुरू

सीकर जिले के लोगों और दूर प्रदेशों में रहने वाले प्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब सीकर जंक्शन से अयोध्या, गुवाहाटी और काचीगुड़ा तक का सीधा सफर करना आसान हो जाएगा। इसके लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

एक ट्रेन गुवाहाटी से श्रीगंगानगर और दूसरी हिसार से काचीगुड़ा के बीच चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का सीकर और रींगस स्टेशनों पर ठहराव होगा। रींगस में रुकने के कारण खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद यात्री सीधे अयोध्या जा सकेंगे। इसी तरह अयोध्या, कामाख्या और गुवाहाटी से भी श्रद्धालु आसानी से खाटू श्याम जी आ सकेंगे।


कब चलेगी काचीगुड़ा-हिसार स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि:

  • काचीगुड़ा-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (07717) 17 अप्रैल से 26 जून तक चलेगी।

  • यह ट्रेन हर गुरुवार को शाम 4 बजे काचीगुड़ा से रवाना होगी और शनिवार दोपहर 2:05 बजे हिसार पहुंचेगी।

  • वहीं, हिसार से काचीगुड़ा के लिए (07718) ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी।

  • यह ट्रेन हर रविवार रात 11:15 बजे हिसार से रवाना होकर मंगलवार सुबह 10 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी।


गुवाहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन का समय

रेलवे के पीआरओ शशि किरण के अनुसार:

  • गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के लिए ट्रेन (05636) 21 मई से 25 जून तक कुल 6 बार चलेगी।

  • यह ट्रेन हर बुधवार शाम 6:15 बजे गुवाहाटी से रवाना होकर शुक्रवार को सीकर रुकते हुए शनिवार दोपहर 3:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

  • श्रीगंगानगर से गुवाहाटी के लिए ट्रेन (05635) 25 मई से 29 जून तक कुल 6 बार चलेगी।

  • यह ट्रेन हर रविवार दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर बुधवार दोपहर 12:25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

  • रास्ते में ट्रेन अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज और कामाख्या समेत कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?