Breaking News

गंगापुर और जैतारण में नए खनिज अभियंता कार्यालय खुले, बीकानेर को जोन कार्यालय की मंजूरी

भीलवाड़ा। खान एवं पेट्रोलियम विभाग ने प्रदेश में तीन नए कार्यालय खोलने की स्वीकृति दी है। इसके तहत गंगापुर (भीलवाड़ा) और जैतारण (ब्यावर) में सहायक खनिज अभियंता कार्यालय, जबकि बीकानेर में जोन कार्यालय स्थापित किया गया है। इसके लिए पद और बजट की मंजूरी भी मिल गई है। ये कार्यालय 28 जुलाई 2024 के बजट घोषणा के आधार पर खोले गए हैं

भीलवाड़ा में नया खनिज कार्यालय

  • भीलवाड़ा जिले को दो हिस्सों में बांटा गया है
  • गंगापुर में नया सहायक खनिज अभियंता कार्यालय बनाया गया है।
  • इस कार्यालय के अधीन रायपुर, सहाड़ा और करेड़ा क्षेत्र की खदानें आएंगी
  • अब भीलवाड़ा मुख्य कार्यालय के अधीन आसींद, अंटाली, हुरड़ा, मांडल, भीलवाड़ा, हमीरगढ़, शाहपुरा, फूलियाकलां, बनेड़ा, जहाजपुर, काछोला और कोटड़ी तहसील रहेंगी
  • बिजौलिया कार्यालय के अधीन मांडलगढ़ और बिजौलिया की खदानें रहेंगी

जैतारण में नया कार्यालय

  • ब्यावर जिले में जैतारण में नया कार्यालय खोला गया है
  • इसके अंतर्गत जैतारण और रायपुर तहसील की खदानें आएंगी

बीकानेर जोन कार्यालय की मंजूरी

  • बीकानेर में अधीक्षण खनिज अभियंता कार्यालय बनाया गया है।
  • इसमें खनिज अभियंता बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, सहायक खनिज अभियंता हनुमानगढ़ और चूरू शामिल होंगे

बजट और पदों की मंजूरी

  • बीकानेर जोन के लिए 15 पद,
  • गंगापुर और जैतारण के लिए 11-11 पद स्वीकृत
  • संसाधनों के लिए बीकानेर को 4.02 लाख और गंगापुर-जैतारण को 5.82 लाख का बजट
  • कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और यूपीएस के लिए भी बजट जारी किया गया

यह नया फैसला खनिज प्रशासन को मजबूत करने और खनन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लिया गया है

About admin

Check Also

इंदौर में कांग्रेस जनता के साथ मांगेगी पानी:22 जोनों पर होगा एक साथ होगा प्रदर्शन, खाली मटके फोड़ेंगे

इंदौर में पानी को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन 22 जोनों में एक साथ उतरेगी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?