Related Articles
जस्टिस को फोन करने के मामले में आज फिर सुनवाई
हाईकोर्ट में पेश होंगे भाजपा विधायक संजय पाठक, ‘गलती से डायल’ दलील पर कोर्ट सख्त
हाईकोर्ट के जस्टिस को फोन करने के मामले में भाजपा विधायक संजय पाठक आज फिर कोर्ट में पेश होंगे। मामले की सुनवाई को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों में काफी चर्चा बनी हुई है।
पिछली सुनवाई के दौरान विधायक की ओर से यह दलील दी गई थी कि जस्टिस को कॉल गलती से डायल हो गया था। हालांकि कोर्ट ने इस तर्क पर सख्त रुख अपनाते हुए मामले को गंभीर बताया था। अदालत ने स्पष्ट किया था कि न्यायपालिका से जुड़े मामलों में इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
आज की सुनवाई में कोर्ट विधायक से जुड़े तथ्यों और कॉल के परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा कर सकता है। वहीं, मामले को लेकर विपक्ष भी भाजपा पर निशाना साध रहा है।
गौरतलब है कि जस्टिस को किए गए फोन कॉल को लेकर कानूनी और नैतिक सवाल उठे हैं। अब सभी की नजर हाईकोर्ट की अगली टिप्पणी और फैसले पर टिकी हुई है।
CHANNEL009 Connects India
