Breaking News

गणगौर: जयपुर में खुशियों का महापर्व

आज जयपुर में लोकपर्व गणगौर का धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रीति, आयुष्मान और रवि योग के साथ युवतियों और सुहागिनों ने साथ मिलकर गणगौर पूजन किया। पूजा स्थल पर महिलाएं भंवर म्हाने पूजन दो गणगौर के गीतों के साथ पूजा कर रही हैं। इसके साथ ही शाम को गणगौर को पानी पिलाने के बाद उसे विसर्जित किया जाएगा। साथ ही मंदिरों में ठाकुरजी को घेवरों का भोग लगाया जा रहा है। लोग इस उत्सव में गणगौर की सवारी के साथ राजस्थानी संस्कृति का आनंद लेंगे।

परंपरागत गणगौर माता की सवारी शाही ठाठ-बाट से लवाजमे के साथ शाम 5:45 बजे निकलेगी। इस दौरान प्रदेश की लोक संस्कृति की छटा जीवंत होगी। शाम को जनानी ड्योढ़ी से गणगौर की पारंपरिक शाही सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी।

About admin

Check Also

मारवाड़ से पुष्कर का सफर होगा आसान, 1.50 करोड़ में बनेगी नई सड़क

राजस्थान सरकार ने ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बाबरा-रामगढ़-बिछियाबाळा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?