Breaking News

राजस्थान में 7 भर्तियों का रिजल्ट जल्द जारी होगा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने 7 भर्तियों के परिणाम सहित अन्य लंबित परिणामों को जारी करने की अनुमति दी है, जिससे 7 लाख अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। संभवतः महीने के अंत तक परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बेरोजगार अभ्यर्थी राजस्थान में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। बोर्ड ने अनुमति के लिए सरकार को पत्र लिखा था और राज्य सरकार ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी। मंगलवार को आयोग ने सरकार को अनुमति दे दी।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के पूर्व अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि बेरोजगार युवा लगातार परिणाम की मांग कर रहे थे। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि जैसे ही अनुमति पत्र मिलेगा, प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

इन भर्तियों के परिणाम जारी होंगे:

भर्ती का नाम पद
सूचना सहायक 2730
एएनएम 2058
जीएनएम 1588
कृषि पर्यवेक्षक 430
कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व 5388
संगणक 583
सीएचओ 4494

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?