Breaking News

परिवहन विभाग का एडीजी ट्रैफिक को पत्र: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं तो कटेगा चालान

परिवहन विभाग ने सभी वाहन मालिकों को सूचित किया है कि अगर उनके वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) नहीं लगी है, तो चालान काटा जाएगा। जिन वाहनों के पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक 7 और 8 है, उन्हें 31 मई 2024 तक HSRP लगाने का समय दिया गया है, और जिनका अंतिम अंक 9 और 0 है, उन्हें 30 जून 2024 तक का समय मिलेगा।

अंतिम अंक 1 से 6 वाले वाहन मालिक भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पर्ची दिखाने पर उनका चालान नहीं काटा जाएगा। निर्धारित समय पर HSRP नहीं लगाने पर ट्रैफिक पुलिस और RTO की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ACS परिवहन श्रेया गुहा ने ADG ट्रैफिक को एक पत्र लिखा है।

नई नंबर प्लेट के लिए आवेदन कैसे करें

  1. सियाम सॉफ्टवेयर पर जाएं: सबसे ऊपर की लाइन में “बुक HSRP” पर अप्लाई करें।
  2. फॉर्म भरें: वाहन की डिटेल भरें और नियम व शर्तों के हिसाब से कार्रवाई करें।
  3. वाहन की कंपनी चुनें: संबंधित कंपनी, शहर और डीलर का चयन करें।
  4. ऑनलाइन तारीख और फीस: तारीख और फीस भरने के बाद स्लीप लें।
  5. नंबर प्लेट लगवाएं: निर्धारित तारीख को संबंधित डीलर पर जाकर नंबर प्लेट लगवाएं।

दरें:

  • दुपहिया वाहन: 425 रुपए
  • कार: 695 रुपए
  • मध्यम और भारी वाहन: 730 रुपए
  • ट्रैक्टर-कृषि कार्य से जुड़े वाहन: 495 रुपए

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?