गुजरात की पूर्व राज्यपाल और दिग्गज कांग्रेस नेता कमला बेनीवाल का बुधवार को जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं। कमला बेनीवाल राजस्थान की उपमुख्यमंत्री भी रह चुकी थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज जयपुर में होगा। कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला राज्यमंत्री थीं। उनके बेटे आलोक बेनीवाल शाहपुरा से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं।
CHANNEL009 Connects India
