Breaking News

गर्मियों में पिंपल्स से परेशान? जानिए आसान आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में धूल, पसीना और हार्मोनल बदलाव के कारण युवाओं और महिलाओं को पिंपल्स (मुंहासे) की समस्या ज्यादा होती है। ये न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ते हैं, बल्कि गलत इलाज से त्वचा की रंगत भी खराब हो सकती है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के क्रीम या दवा लगाने से बचें

पिंपल्स क्यों होते हैं?

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष मिश्रा के अनुसार, गर्मियों में त्वचा के रोमछिद्र (Pores) बंद हो जाते हैं, जिससे संक्रमण और पिंपल्स बढ़ सकते हैं। इसके मुख्य कारण हैं—
हार्मोनल बदलाव
चेहरे की सफाई में लापरवाही
अधिक तैलीय त्वचा
गलत खानपान
तनाव

पिंपल्स से बचने के लिए एलोपैथिक उपाय

  • दिन में दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरा धोएं
  • तेलयुक्त क्रीम और हेवी मेकअप से बचें
  • डॉक्टर की सलाह से ही एंटी-बैक्टीरियल क्रीम या दवा लगाएं
  • ज्यादा पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें
  • पिंपल्स को हाथ से न छुएं, वरना दाग पड़ सकते हैं
  • जंक फूड और तली-भुनी चीजें कम खाएं
  • समय पर सोएं और तनाव कम करें

आयुर्वेदिक उपाय – पिंपल्स का प्राकृतिक इलाज

आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य एस.एन. त्रिपाठी के अनुसार, शरीर की गर्मी संतुलित करना पिंपल्स से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाएं—
नीम की पत्तियों का पेस्ट चेहरे पर लगाएं
रात में एलोवेरा जेल लगाकर सोएं
तुलसी और हल्दी का पेस्ट बनाकर पिंपल्स पर लगाएं
त्रिफला चूर्ण का सेवन करें, यह शरीर की गर्मी कम करता है
नारियल पानी और ठंडे पेय पदार्थ पिएं

साफ-सफाई और सही खानपान से पाएं पिंपल्स से छुटकारा

विशेषज्ञों का मानना है कि पिंपल्स से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर सही स्किन केयर रूटीन, संतुलित आहार और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए, तो पिंपल्स को आसानी से रोका जा सकता है

About admin

Check Also

परफेक्ट कार कलर चुनने की 5-स्टेप प्रोसेस:करीब 50% भारतीय लोगों को पसंद है सफेद रंग; ग्रीन, बेज, ऑरेंज की डिमांड कम

परफेक्ट कार कलर चुनने की 5-स्टेप प्रोसेस; भारत में करीब 50% लोगों की पहली पसंद …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?