Breaking News

सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 500 किमी चलेगी इलेक्ट्रिक कार!

चीन की ईवी कंपनी बीवाईडी ने बनाया सबसे तेज चार्जिंग सिस्टम

बीजिंग: चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी बीवाईडी ने दुनिया का सबसे तेज चार्जिंग सिस्टम लॉन्च किया है। इस सिस्टम से सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 500 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी से ईवी चार्जिंग उतनी ही तेज हो जाएगी, जितनी पेट्रोल कारों में फ्यूल भरना

नए सिस्टम की खासियतें

  • बीवाईडी के संस्थापक वांग चुआनफू ने इस सिस्टम को ‘सुपर ई-प्लेटफॉर्म’ नाम दिया है।
  • चीन में फास्ट-चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बनाई गई है।
  • इस चार्जिंग सिस्टम की पीक स्पीड 1,000 किलोवाट है, जबकि टेस्ला के नए सुपरचार्जर की स्पीड सिर्फ 500 किलोवाट है।

अब चार्जिंग होगी पेट्रोल भरने जितनी तेज

इस नए सिस्टम की कीमत करीब 32.37 लाख रुपये (37,400 डॉलर) होगी।

  • मकसद: ईवी चार्जिंग को तेज और आसान बनाना।
  • पहले बीवाईडी कारों के मालिक चार्जिंग के लिए टेस्ला, नियो और जीक्र जैसे थर्ड-पार्टी नेटवर्क पर निर्भर थे।

टेस्ला को मिलेगी कड़ी टक्कर

  • इस सिस्टम में लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
  • यह बैटरी ठंडे तापमान पर भी स्थिर रहती है और पारंपरिक बैटरियों से ज्यादा टिकाऊ है।
  • टेस्ला, जो ईवी चार्जिंग सेक्टर में आगे है, अब इस नई टेक्नोलॉजी से चुनौती का सामना कर सकती है।

ईवी चार्जिंग में क्रांति लाएगा नया सिस्टम

बीवाईडी का यह इनोवेशन ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर को नया रूप देने वाला साबित हो सकता है। इससे ईवी कारों की चार्जिंग का समय घटेगा और पेट्रोल कारों जितनी तेज सुविधा मिलेगी

About admin

Check Also

अल्ट्रावायलेट की AI लैस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च, हादसे की सूचना खुद देगी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में इस बार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?