Breaking News

गाजियाबाद में स्कूल बस में आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में 14 नवंबर की सुबह एक निजी स्कूल बस में आग लग गई। सुबह करीब 7:30 बजे इस बस में 15-16 बच्चे सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों की चीख-पुकार सुनते ही तेजी से कार्रवाई की और सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
फायर स्टेशन वैशाली को सुबह 7:32 बजे सूचना मिली कि कौशांबी थाने के पास एक स्कूल बस में आग लगी है। तुरंत ही सीएफओ गाजियाबाद अपनी टीम और दो फायर टैंकर के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

सभी बच्चे सुरक्षित
फायर विभाग ने बताया कि बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। इस घटना की जांच की जाएगी ताकि आग लगने का कारण पता लगाया जा सके।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?