Breaking News

गाजीपुर में थानाध्यक्षों का तबादला, 13 थाना क्षेत्रों में बदलाव

गाजीपुर जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 13 थानाध्यक्षों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव से जिले में अपराध पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही कुछ चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।

जानिए किस अधिकारी को कहां भेजा गया:

  • शैलेंद्र प्रताप सिंह – जंगीपुर से हटाकर खानपुर भेजे गए।

  • विवेक कुमार तिवारी – भांवरकोल से हटाकर जंगीपुर बनाए गए।

  • संतोष कुमार राय (SP के पीआरओ) – बनाए गए भांवरकोल के नए थानाध्यक्ष।

  • अभिराज सरोज – रामपुर माझा से हटाकर नगसर हाल्ट भेजे गए।

  • बिंद कुमार – नगसर हाल्ट से हटाकर रामपुर माझा भेजे गए।

  • तारावती यादव – बहरियाबाद से हटाकर मरदह थाने की ज़िम्मेदारी दी गई।

  • महेंद्र सिंहकासिमाबाद से करंडा भेजे गए।

  • शैलेंद्र कुमार पांडेयरेवतीपुर से कासिमाबाद भेजे गए।

  • रमेश कुमार – कामाख्या चौकी से हटाकर रेवतीपुर थाने की कमान सौंपी गई।

  • वागीश विक्रम सिंह – बनाए गए सादात थाने के नए थानाध्यक्ष।

  • विजय प्रताप सिंहमरदह से हटाकर प्रॉपर्टी सीजर प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया।

  • कौशलेंद्र प्रताप सिंह – सीजर प्रकोष्ठ से हटाकर बनाए गए पुलिस अधीक्षक के नए पीआरओ

इस फेरबदल से प्रशासन को उम्मीद है कि कानून व्यवस्था में सुधार होगा और अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

जयपुर नगर निगम में BJP बोर्ड गठन की तैयारी, मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

जयपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब बोर्ड गठन की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?