Breaking News

गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: 82.56% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों का रिजल्ट 86.89%; फेल कैंडिडेट्स के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम

गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री बोर्ड (GSEB) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित किया है। इस साल पास होने वाले स्टूडेंट्स का कुल प्रतिशत 82.56% रहा। इसमें 6,686 स्टूडेंट्स को 99 परसेंटाइल के ऊपर मार्क्स मिले हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर और व्हाट्सअप नंबर 6357300971 पर चेक कर सकते हैं।

लड़कियों के पास होने का प्रतिशत ज्यादा

एग्जाम में कुल 699,598 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिसमें से 577,556 स्टूडेंट्स पास हुए। हाल के सालों के ट्रेंड के अनुसार, लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा। इस साल 79.12% लड़कों की तुलना में 86.89% लड़कियों ने 10वीं बोर्ड एग्जाम पास किया।

इंग्लिश मीडियम में 10वीं का रिजल्ट 92.52% और गुजराती मीडियम में 81.17%

अभी तक का सबसे अच्छा रिजल्ट

इस साल का रिजल्ट (82.56%) पिछले साल से बेहतर है। 2023 में 64.62% और 2022 में 65.18% स्टूडेंट्स पास हुए थे। यह पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देता है।

फेल स्टूडेंट्स के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम

जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट में सुधार करना चाहते हैं, वो इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं। तीन सब्जेक्ट्स में फेल होने वाले स्टूडेंट्स इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं। इसका एग्जाम अखिरी जून में होगा।

गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक

https://gseb.org

रिपीट कैंडिडेट्स का रिजल्ट 49.06% प्रतिशत रहा। रिपीट कैंडिडेट के रूप में कुल 1,65,984 स्टूडेंट्स रिजस्टर्ड थे, जिनमें से 1,60,451 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 78,715 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 47.24% लड़के और 52.63% लड़कियां शामिल हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?