Breaking News

ग्रीम क्रीमर 7 साल बाद क्रिकेट में वापसी को तैयार

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम क्रीमर लगभग 7 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में ब्रेंडन टेलर की टीम में वापसी हुई थी, और अब क्रीमर भी मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। 38 वर्षीय क्रीमर ने 2018 में क्रिकेट छोड़कर गोल्फ खेलना शुरू किया था और अपने परिवार के साथ यूएई में रहने लगे थे।

क्रीमर ने 2016 से 2018 तक जिम्बाब्वे की कप्तानी की थी। अब उन्होंने घरेलू स्तर पर नेशनल प्रीमियर लीग (45 ओवर का क्लब टूर्नामेंट) में खेलते हुए वापसी की है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, वह अब नेशनल टीम के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं और सितंबर 2025 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 अफ्रीका क्वालीफायर में उन्हें मौका मिल सकता है।

ये क्वालीफायर मैच जिम्बाब्वे में 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होंगे। इसमें 8 टीमें भाग लेंगी और शीर्ष 2 टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बनाएंगी।

क्रीमर का इंटरनेशनल करियर

डेब्यू: 2004

टेस्ट: 19 मैच, 57 विकेट, 1 शतक

वनडे: 96 मैच, 119 विकेट, 1 अर्धशतक

टी20: 29 मैच, 35 विकेट

क्रीमर ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया है और कई बार टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?