Breaking News

ग्लेन मैक्सवेल का करिश्माई कैच, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को 17 रनों से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग और गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा।

मैक्सवेल ने बल्लेबाजी में भले ही खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर लुआन ड्री प्रिटोरियस का अहम विकेट लिया। इसके अलावा उनका एक शानदार कैच मैच का सबसे बड़ा हाइलाइट बन गया, जिसने क्रिकेट फैन्स को 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच की याद दिला दी।

मैच के आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। रायन रिकल्टन 71 रन बनाकर सेट थे। उन्होंने दूसरी गेंद पर लॉन्ग-ऑन की तरफ जोरदार शॉट खेला, लेकिन मैक्सवेल ने बाउंड्री लाइन के अंदर रहते हुए उछलकर गेंद को पकड़ा और हवा में उछाल दिया। इसके बाद दोबारा अंदर आकर कैच पूरा किया। उनकी यह फुर्ती और टाइमिंग देखते ही बनती थी। अगर वह एक पल भी देर करते, तो यह शॉट सिक्स करार दिया जाता।

यह दृश्य बिल्कुल वैसा ही था जैसा 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में देखने को मिला था, जब हार्दिक पांड्या की गेंद पर डेविड मिलर का कैच सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर हवा में उछालकर शानदार तरीके से पूरा किया था।

मैक्सवेल के इस कैच ने मैच का रुख पलट दिया और ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?