Breaking News

ग्लेन मैक्सवेल के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है और अब दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस सीरीज के बचे हुए दो मैच ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के लिए खास साबित हो सकते हैं, क्योंकि उनके पास दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

पहला रिकॉर्ड कैच का है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच डेविड वॉर्नर के नाम हैं, जिन्होंने 62 कैच पकड़े हैं। मैक्सवेल अब तक 122 मैचों में 61 कैच ले चुके हैं। अगर वे अगले दो मैचों में दो और कैच पकड़ लेते हैं, तो वॉर्नर को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। पहले मैच में भी उन्होंने एक शानदार कैच पकड़ा था।

दूसरा रिकॉर्ड छक्कों से जुड़ा है। मैक्सवेल ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 145 छक्के लगाए हैं। अगर वे आने वाले दो मैचों में 5 छक्के और लगा देते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि, पहले मैच में उनका प्रदर्शन बल्ले से खास नहीं रहा और वे सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे।

36 साल के ग्लेन मैक्सवेल टी20 फॉर्मेट में दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक माने जाते हैं। 122 मैचों में उन्होंने 2,755 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 145 रन है। गेंदबाजी में भी उन्होंने 47 विकेट लिए हैं। मैक्सवेल के नाम पहले से ही इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक और छक्कों का रिकॉर्ड है, और अब वह सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड भी जोड़ सकते हैं।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?