Breaking News

घूसखोर इंजीनियर के लॉकर से 5 करोड़ के गहने मिले, आज दूसरा लॉकर खोलेगी ACB

जोधपुर के पीडब्ल्यूडी इंजीनियर दीपक कुमार मित्तल के खिलाफ एसीबी की छापेमारी लगातार चौथे दिन भी जारी रहेगी। मित्तल पर आय से 200 गुना ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

ACB ने लॉकर से निकाले 5 करोड़ के गहने

सोमवार को एसीबी टीम ने मित्तल और उनकी पत्नी के साथ बैंक जाकर उनके लॉकर की जांच की। इसमें से 1.5 किलो सोना और 4.5 किलो चांदी के गहने बरामद हुए, जिनकी कीमत 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है। आज (मंगलवार) को एसीबी दूसरा लॉकर खोलेगी।

6 शहरों में छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति बरामद

एसीबी ने जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, ब्यावर और फरीदाबाद में मित्तल के ठिकानों पर छापा मारा। मित्तल की कुल 4.02 करोड़ रुपए की संपत्ति पाई गई, जो उनकी आय से 200 गुना ज्यादा है।

  • जयपुर के घर से 50 लाख नकद, आधा किलो सोना, 1.5 किलो चांदी और 1 करोड़ के 4 प्लॉट के कागज मिले।
  • उदयपुर में 1.34 करोड़ के 9 प्लॉट,
  • ब्यावर-अजमेर में 3 प्लॉट,
  • 18 बैंक खातों में 40 लाख रुपए,
  • म्यूचुअल फंड में 50 लाख का निवेश मिला।

ACB को मिली थी शिकायत

ACB को मित्तल के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति की शिकायत मिली थी। जांच में उनके भाई अंकुर मित्तल (फरीदाबाद), उदयपुर ऑफिस और जोधपुर PWD ऑफिस में भी छापे मारे गए।

आज भी जांच जारी रहेगी और दूसरे लॉकर से भी संपत्ति बरामद होने की उम्मीद है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?