Breaking News

चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन लोगों को बचाया

चौमूं थाना इलाके के एनएच 52 पर टांटियायावास टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। पुलिस चौकी पर ड्यूटी कर रहे कॉन्स्टेबल धोलूराम ने मौके पर पहुंचकर पास के पानी के टैंकर का पाइप लेकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार एक महिला और दो पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

चौमूं पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल बलबीर सिंह ने बताया कि कार में सवार लोग बधाल से जयपुर जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास अचानक लाइन में खड़ी कार में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। कॉन्स्टेबल धोलूराम ने तुरंत पहुंचकर टैंकर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?