Breaking News

चारधाम यात्रा 2025: ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए करें कॉल, सब इंतजाम करेगा टूर ऑपरेटर

ग्वालियर।
चारधाम यात्रा (गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) की शुरुआत 30 अप्रैल 2025 से हो रही है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए तीर्थयात्रियों को ग्रुप रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है। अगर आपकी टीम में 25 या उससे ज्यादा यात्री हैं, तो आप 1364 नंबर पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

तीर्थस्थलों पर भी मिलेगा ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन

अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, तो आप ऋषिकेश, हरिद्वार, विकासनगर (हर्बर्टपुर, नयागांव) जैसे स्थानों पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दर्शन से 48 घंटे पहले तक ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा होगी। इसके लिए ऋषिकेश में 25 और हरिद्वार में 15 टीमें बनाई जाएंगी।

ग्वालियर से 12 दिन की यात्रा केवल 21 हजार में

ग्वालियर से चारधाम के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश की 12 दिन की यात्रा के लिए टूर एंड ट्रेवल्स ऑपरेटर आना-जाना, रहना, खाना-पीना सब कुछ शामिल करके 21,000 रुपए प्रति व्यक्ति चार्ज कर रहे हैं।

टैक्सी से जाना चाहते हैं तो ये है विकल्प

चारधाम यात्रा के लिए 4 से 6 लोगों की टैक्सी भी बुक की जा सकती है। इनकी कीमत 40 हजार से 75 हजार रुपए तक है।
टूर संचालक हर्षित गोयल के अनुसार मई के लिए 21 हजार वाले पैकेज की दो गाड़ियाँ पहले ही बुक हो चुकी हैं और अब तक 9 टैक्सियाँ भी बुक हो चुकी हैं। किराया पिछले साल जितना ही रखा गया है।

चारधाम यात्रा पर जाने के इच्छुक श्रद्धालु जल्दी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें और यात्रा की तैयारी शुरू करें

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?