Breaking News

चित्तौड़गढ़: शातिर चोरों ने सीसीटीवी पर ढ़का कपड़ा, फिर चोरी की 12 किलो चांदी और 10 तोला सोना

चित्तौड़गढ़ शहर में इस सर्दी के मौसम में अब तक की सबसे बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। सेगवा हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलरी दुकान से चोरों ने 12 किलो चांदी और 10 तोला सोने के आभूषण चुरा लिए। चोरी का सामान करीब 20 लाख रुपए का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, विकास सोनी की ज्वैलरी दुकान पर मंगलवार रात करीब 9 बजे ताला लगाकर वह घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब दुकान के पास स्थित डेयरी बूथ का संचालक वहां पहुंचा, तो उसने देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे और शटर ऊपर किया गया था। उसने दुकान मालिक को सूचना दी।

जब विकास वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान में सामान बिखरा हुआ था और तिजोरी तथा काउंटर के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने दुकान से 12 किलो चांदी और करीब 10 तोला सोने के आभूषण चुरा लिए थे। इसके अलावा, चोरों ने सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा ढ़क दिया था और जाते समय डीवीआर भी ले गए थे।

इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

About admin

Check Also

चारपाई पर सो रही बूढ़ी मां पर बरसाए डंडे…बेटे ने 70 साल की बुजुर्ग को दे दी दर्दनाक मौत

चारपाई पर सो रही 70 साल की मां पर बेटे ने बरसाए डंडे! बेरहमी से …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?