Breaking News

चित्रकोट जलप्रपात में होगी नेताओं की भीड़, 7 जिलों के विकास पर बनेगा खाका

चित्रकोट, बस्तर: आज चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की पहली बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। बैठक का आयोजन भाजपा की नई सरकार बनने के बाद किया जा रहा है और यह सरकार बनने के 11 महीने बाद हो रही है। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

बैठक में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के सामूहिक विकास के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा। इस दौरान जनजाति विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी और बजट पर भी चर्चा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा गृह, स्वास्थ्य, वन, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों के प्रमुख सचिव भी उपस्थित रहेंगे।

चित्रकोट में बैठक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यहां एक बड़ा डोम तैयार किया गया है और सभी सात जिलों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इन स्टॉल्स पर जिले अपनी योजनाओं और कामों का प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री को देंगे।

बैठक के लिए चित्रकोट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 10 किलोमीटर के दायरे में जवानों की तैनाती की गई है और रास्ते में जांच की जाएगी। बैठक के दौरान चित्रकोट नाका सील रहेगा और पास दिखाने पर ही आवाजाही होगी।

बैठक में सड़क, स्वास्थ्य और जनजातीय विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा होगी और बजट तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री बैठक के बाद चित्रकोट जलप्रपात के नीचे नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं।

About admin

Check Also

झालावाड़ में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 45 में से 29 वार्ड जीते; BJP को 13 सीटें

झालावाड़ नगर निकाय चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। 45 वार्डों में कांग्रेस …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?