Breaking News
china newz

चीन के रेस्टोरेंट में भीषण अग्निकांड: 22 लोगों की मौत, कई घायल


लियाओनिंग प्रांत के लियाओयांग शहर में हुआ हादसा, आग लगने के कारणों की जांच जारी

चीन के उत्तरपूर्वी प्रांत लियाओनिंग में मंगलवार, 29 अप्रैल को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लियाओयांग शहर स्थित एक व्यस्त रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई, जिससे 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग दोपहर करीब 12:25 बजे लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग वहां से निकल नहीं सके। मौके पर दमकल विभाग की कई टीमें तुरंत पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी।

वायरल हुए भयावह दृश्य

इस भीषण दुर्घटना के दृश्य अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट की खिड़कियों और दरवाज़ों से भयंकर लपटें निकल रही हैं। लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते और बाहर भागते नजर आ रहे हैं।

बचाव कार्य और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रतिक्रिया

घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना पर दुख जताते हुए स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम इस पर काम कर रही है।

चीन में लगातार हो रहीं अग्निकांड की घटनाएं

गौरतलब है कि चीन में इस महीने यह दूसरी बड़ी आग की घटना है। इससे पहले 9 अप्रैल को हेबई प्रांत के एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 20 बुज़ुर्गों की जान चली गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से देश में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

About Chandni Khan

Check Also

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है ‘जेडा टावर’, जानें खूबियां

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है जेद्दा टावर 1 किलोमीटर से ज्यादा होगी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?