Breaking News
china ka pakistan ko support

चीन ने दिखाई पाकिस्तान से नजदीकी, दक्षिण एशिया में शांति की बात कहकर दिया समर्थन

दक्षिण एशिया में बढ़ते तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर पाकिस्तान के साथ अपनी नजदीकी का संकेत दिया है। चीनी राजदूत जियांग जैदोंग ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की और दक्षिण एशिया में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए चीन के समर्थन का आश्वासन दिया।

यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव चरम पर है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

बैठक के दौरान राष्ट्रपति जरदारी ने भारत की ओर से हालिया कार्रवाईयों को लेकर चिंता जताई और कहा कि इससे क्षेत्रीय शांति को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत की गतिविधियाँ तनाव को और बढ़ा सकती हैं।

चीनी राजदूत ने कहा कि बीजिंग और इस्लामाबाद के संबंध हमेशा से मजबूत रहे हैं और दोनों देशों ने कठिन समय में एक-दूसरे का साथ दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति जरदारी को क्षेत्रीय मुद्दों पर पाकिस्तान का दृष्टिकोण साझा करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि चीन, पाकिस्तान के साथ मिलकर दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए काम करता रहेगा।

जियांग जैदोंग इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात कर चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चीन इस क्षेत्र में अपनी कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा रहा है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?