Breaking News

चूरू का ग्रीन लंग्स उद्यान: रखरखाव के अभाव में फीकी पड़ी चमक

चूरू जिले के रतननगर के पास ढाणी लालसिंहपुरा और डूंगरसिंहपुरा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रीन लंग्स पार्क बनाया गया है। पार्क की चारों ओर फेंसिंग कर दी गई है और मुख्य प्रवेश द्वार भी तैयार है। लेकिन देखरेख न होने के कारण पार्क की रौनक वापस नहीं आ पा रही है।

यह पार्क “ग्रीन लंग्स” थीम पर बनाया गया है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर क्षेत्र को हराभरा बनाना और ऑक्सीजन का बेहतर स्रोत तैयार करना था। सामाजिक कार्यों में जुड़े लोगों के लिए यहां पौधरोपण की अच्छी संभावना है, लेकिन फिलहाल इस ओर खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

अधूरा और बंद पड़ा है उद्यान

पार्क के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ है। अंदर तारबंदी की गई है और सोलर प्लांट भी लगाया गया है। कुछ जगहों पर निर्माण कार्य अधूरा दिखाई देता है। अंदर लगाए गए पौधे ठीक से बढ़ नहीं पाए हैं और कुछ सूखने की स्थिति में हैं। पुराने कीकर जैसे पेड़ तो खड़े हैं, लेकिन प्रवेश द्वार के पास रेत का टीला होने से जगह सूनी और बेजान लगती है।

नहीं हो रहा नियमित रखरखाव

वन विभाग के अंतर्गत बने इस उद्यान की नियमित देखभाल नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क का ताला शायद ही कभी खुलता है और यहां लोगों की आवाजाही भी बहुत कम है।

विभाग का पक्ष

जिला उपवन संरक्षक भवानी सिंह ने बताया कि ग्रीन लंग्स उद्यान के रखरखाव के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजे जाएंगे। आने वाले मानसून में बड़े स्तर पर पौधरोपण की योजना है। उद्यान को फिर से हरा-भरा बनाने के लिए विभाग प्रयास करेगा।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?