Breaking News

चूरू को मिली बड़ी सौगात: 184 करोड़ रुपए से बनेंगे 12 नए ओवरब्रिज

चूरू जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर 184 करोड़ रुपए की लागत से 12 नए ओवरब्रिज, वीयूपी, एलवीयूपी, और सीयूपी बनाए जाएंगे। हरियाणा बॉर्डर से सालासर तक फोरलेन निर्माण से पहले 10 मार्च 2022 को सांसद राहुल कस्वां ने इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इन निर्माणों की मांग की थी।

सांसद राहुल कस्वां ने लगातार इस मुद्दे को उठाया, जिसके परिणामस्वरूप 12 स्थानों पर नए ओवरब्रिज और अन्य संरचनाओं के निर्माण की मंजूरी मिल गई है, और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

किन-किन स्थानों पर होगा निर्माण?

मंजूरी प्राप्त स्थानों में सादुलपुर बाईपास, चूरू बाईपास समाप्ति स्थल, रतननगर, रामगढ़ टाउन-ढ़ांढ़न-रोलसाबसर मार्ग, गुलपुरा-ढ़िगारला मार्ग, सिरसला गांव, लाखाऊ-आसलू मार्ग, ढाढर-घांघू-मलसीसर मार्ग, खोटिया गांव, न्यामा-खारिया कनिराम मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा, एक व्हीकल अंडर पास सालासर-सुजानगढ़ में और एक सीयूपी रामगढ़ टाउन में बनाया जाएगा।

दुर्घटनाओं में होगी कमी

सांसद कस्वां ने बताया कि इन ओवरब्रिज और अन्य संरचनाओं से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यह हाइवे दुर्घटना-रहित मॉडल हाइवे के रूप में विकसित होगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?