Breaking News

छत्तीसगढ़: बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, स्कूल में मची भगदड़

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब 12-13 बच्चे घायल हो गए। मधुमक्खियों के हमले से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

मधुमक्खियों ने किया बच्चों और शिक्षक पर हमला

बच्चों को बचाने की कोशिश कर रहे उकेश यादव नामक व्यक्ति को मधुमक्खियों ने गंभीर रूप से काटा। उनकी हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत बाग अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

स्कूल के पास था मधुमक्खियों का छाता

स्कूल के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। छुट्टी के समय अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और बाहर निकल रहे बच्चों पर हमला कर दिया।

हमले की वजह पर उठे सवाल

हमले के कारण को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ बच्चों का कहना है कि उन्होंने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मारा था, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि चील ने मधुमक्खियों के छत्ते पर हमला किया था। हालांकि, अभी हमले की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?