Breaking News

छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक: 60 हाथियों का झुंड मचा रहा है तांडव, ग्रामीण डर में

छत्तीसगढ़ के कटघोरा और कोरबा वनमंडल में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लगभग 60 हाथियों का एक दल अलग-अलग झुंडों में विचरण कर रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मंगलवार और बुधवार की रात को कोरबा वनमंडल के कुदमुरा क्षेत्र में हाथियों ने तौलीपाली गांव के पांच किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने धान और गेहूं की फसल को रौंद डाला। इस समय 18 हाथी इलाके में थे।

वहीं, कटघोरा वनमंडल के परला क्षेत्र में 38 हाथियों का दल घूम रहा है। हाल ही में परला में हाथियों ने एक ग्रामीण का घर तोड़ दिया। ग्रामीण घर में सो रहे थे, लेकिन हाथियों की आवाज सुनकर वे बाहर भाग गए। इसके बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए हाथियों को गांव से खदेड़ दिया।

इससे पहले, लोनर हाथी ने बीजाडांड सर्किल के रानीअटारी गांव में मवेशियों पर हमला कर दिया, जिससे दो मवेशी घायल हो गए और एक की मौत हो गई। वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में बिजली की सप्लाई रोक दी जा रही है।

About admin

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?