Breaking News

CG में बर्ड फ्लू का खतरा: प्रवासी पक्षियों पर नजर रखेगी प्रशासन

CG में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू की शिकायतें आने के बाद प्रशासन ने जिले में आने वाले प्रवासी पक्षियों पर विशेष ध्यान रखने का फैसला लिया है। राज्य शासन ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अगर जिले में किसी पक्षी की मृत्यु होती है, तो उसे लेकर जानकारी तुरंत उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एसपी सिंह और जिला नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता शारदा को सूचित करनी होगी। रायगढ़ के कुक्कुट क्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर रायगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित पक्षियों को नष्ट कर दिया और जिले के 10 किलोमीटर के दायरे में कुक्कुट पक्षियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पुलिस अधीक्षक, वन मण्डलाधिकारी, नगर पालिका अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?