Related Articles
CG News: गुरुवार को सीजी 07 सीए 2164 नंबर की गाड़ी में अलग-अलग बोरियों में भरा हुआ 20 कट्टा चावल पकड़ा गया। जब खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चेक किया, तो उन्हें शक हुआ कि यह PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) का चावल हो सकता है।
गाड़ी और चावल को जब्त करके पुलगांव थाना में खड़ा कराया गया। फूड इंस्पेक्टर रेणु जागड़े ने बताया कि इस मामले की सूचना नान (नागरिक आपूर्ति निगम) को दी गई। इसके बाद नान की तकनीकी अधिकारी अर्चना परगनिया और भारती साहू मौके पर पहुंचीं और चावल का सैंपल लिया गया। अब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चालक से पूछताछ में हुआ खुलासा:
गाड़ी के चालक सनद यादव से पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह चावल सेक्टर-9 स्थित शुभम जैन की दुकान से लोड किया था और उसे अंडा रोड कोनारी मोड़ स्थित मीनाक्षी राइस मिल पहुंचाना था।
पहले भी पकड़ी गई थी यही गाड़ी:
चार महीने पहले भी करही चौक पर यही गाड़ी 12 क्विंटल PDS चावल के साथ पकड़ी गई थी। उस समय चावल में एफआर (एफोर्टिफाइड राइस) मिलाया हुआ पाया गया था, लेकिन खाद्य विभाग ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की थी। उस समय गाड़ी को बैंक की गारंटी पर छोड़ दिया गया था।
अब एक बार फिर वही गाड़ी PDS चावल की कालाबाजारी में दोबारा पकड़ी गई है और फिलहाल थाने में खड़ी है। मामला गंभीर होने के कारण अब सख्त जांच की उम्मीद की जा रही है।
CHANNEL009 Connects India
