Breaking News

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: नमी और चक्रवाती सिस्टम से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, तापमान फिर गिरेगा

सारांश
छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश में नमी का आगमन जारी है, जिससे ठंड महसूस हो रही है और बारिश के आसार बने हुए हैं।

विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में लगातार नमी आ रही है, जिससे सोमवार रात से ठंड महसूस होने लगी है। आज, मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। हालांकि, सुबह से रायपुर और अन्य जिलों में धूप निकली हुई है और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो 23 अक्तूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसका असर 24-25 अक्तूबर के बीच दिखने की संभावना है, जिससे हवाएं 100 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं। इस तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखा जा सकता है, जहां बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?