Breaking News

जंगल में गिद्धों की तलाश शुरू, पहले दिन 148 गिद्ध नजर आए

शहडोल: जिले के उत्तर और दक्षिण वनमंडल में गिद्ध गणना की शुरुआत सोमवार से हो गई है। सूर्योदय होते ही वन विभाग और वालंटियरों की टीम ने गिद्धों की खोज शुरू की। पहले दिन दोनों वनमंडलों में कुल 148 गिद्ध दिखाई दिए, जिनमें विभिन्न प्रजातियों के वयस्क और बच्चे शामिल थे। यह गणना अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।

उत्तर वनमंडल में सबसे ज्यादा गिद्ध: उत्तर वनमंडल के जयसिंहनगर वन क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिद्ध देखने को मिले। गिद्ध गणना का कार्य सुबह 6 बजे से 10 बजे तक किया गया, जिसमें वृक्ष, पहाड़ी और समतल क्षेत्रों में बैठे गिद्धों की संख्या रिकॉर्ड की गई। इसके बाद जानकारी संबंधित वनमंडल कार्यालय को भेजी गई।

गणना में शामिल रेंज और बीट: उत्तर वनमंडल शहडोल के 4 रेंज की 100 बीट में 98 परिक्षेत्र सहायक, 200 वालंटियर और 200 सुरक्षा श्रमिकों ने गणना में हिस्सा लिया। इस दौरान गोदावल परिक्षेत्र में 8 सफेद पीठ गिद्ध, अमझोर परिक्षेत्र में 1 इंजिप्शियन गिद्ध, पूर्व ब्यौहारी में 5 इंडियन/लॉग बिल्ड गिद्ध और जयसिंहनगर में 92 सफेद पीठ गिद्ध पाए गए।

दक्षिण वनमंडल में भी गिद्ध नजर आए: दक्षिण वनमंडल के दो परिक्षेत्र में भी गिद्ध गणना की गई। बुढ़ार परिक्षेत्र में 4 इंडियन गिद्ध (3 वयस्क और 1 अवयस्क) और जैतपुर परिक्षेत्र में 34 इंडियन गिद्ध (26 वयस्क और 8 अवयस्क) देखे गए।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?