रॉयल एनसाईन रेजिडेन्ट वेलफेयर सोसायटी, अलवर की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार शाम पार्टी हॉल में हुआ।
- अध्यक्ष: जगदीश प्रसाद रावत
- उपाध्यक्ष: हंसराज अग्रवाल (पुरुष), सुनिला मेहता (महिला)
- सचिव: सुनील भरतिया
- कोषाध्यक्ष: सुनील कुमार अग्रवाल
- संयुक्त सचिव: पूनम भार्गव
- कार्यकारिणी सदस्य: सुनीता देवी खंडेलवाल, दीपक कुमार गुप्ता, महेश चंद्र विजय
सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ अधिवक्ता हेमराज गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह में सोसायटी के सभी निवासी उपस्थित थे और उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
अध्यक्ष जगदीश प्रसाद रावत ने सभी निवासियों और चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव के लिए धन्यवाद दिया और सोसायटी की समस्याओं को दूर करने और अच्छे कार्य करने का आश्वासन दिया। अंत में, रॉयल एनसाईन सोसाइटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खैराती लाल मीणा ने चुनाव में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
CHANNEL009 Connects India
