Breaking News

जमीन के झगड़े में चाचा ने भतीजे पर किया जानलेवा हमला, पैर और पेट में लगी गोली

गौरझामर (नयापुरा) – ज़मीन विवाद के चलते एक चाचा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। खेत पर काम कर रहे युवक पर पिस्तौल से दो गोली चलाई गई, जिनमें एक गोली पैर में और दूसरी पेट में लगकर आरपार निकल गई।

घटना 10 अप्रैल रात करीब 10:15 बजे की है। घायल युवक राहुल रायकवार (31) ने बताया कि वह खेत पर भूसा भर रहा था, तभी उसके चाचा छोटे रायकवार, उनके बेटे गंगाराम, सिद्धार्थ जैन और दो अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा – “इन दोनों को जान से मार दो” और हमला कर दिया।

राहुल ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन सिद्धार्थ ने पिस्तौल से गोली चला दी। एक गोली जांघ में और दूसरी कमर के पास पेट में लगी, जिससे वह खेत में गिर गया और बेहोश हो गया

सौरभ पटेल, जो वहां मौजूद था, उसे बचाने आया तो गंगाराम और अन्य दो लोगों ने उस पर भी लाठियों से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल राहुल को पहले सुरखी स्वास्थ्य केंद्र और फिर बीएमसी रेफर किया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
गौरझामर थाना प्रभारी नासिर फारुखी ने बताया कि तीन आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?