Breaking News

जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटर फरीद हुसैन का सड़क हादसे में निधन

जिंदगी कब किस करवट बदल जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही दर्दनाक हादसा जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में हुआ, जहां एक होनहार स्थानीय क्रिकेटर ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।

जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त को क्रिकेटर फरीद हुसैन अपने दोपहिया वाहन से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार का चालक अचानक गाड़ी का दरवाजा खोल बैठा। फरीद तेज़ी से उसी रास्ते से गुजर रहे थे और उनका वाहन दरवाजे से टकरा गया। टकराने के बाद वे जोर से सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

फरीद हुसैन की मौत से उनके परिवार और इलाके में गहरा शोक है। परिवार ने बताया कि फरीद न केवल क्रिकेट में अच्छा कर रहे थे, बल्कि एक जिम्मेदार बेटा भी थे। उनका जाना परिवार के लिए ऐसी क्षति है जिसे भरना मुश्किल होगा।

जम्मू-कश्मीर भले ही आतंकवाद की घटनाओं के चलते चर्चा में रहता हो, लेकिन यहां से कई बड़े क्रिकेटर भी निकले हैं। परवेज रसूल ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। वहीं, तेज़ गेंदबाज उमरान मलिक अपनी रफ्तार के दम पर टीम इंडिया में जगह बना चुके हैं। इसके अलावा अब्दुल समद जैसे खिलाड़ी आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन से पहचान बना चुके हैं। फरीद भी इन्हीं सपनों को जी रहे थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें वक्त से पहले ही छीन लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा पूरी तरह कार चालक की लापरवाही का नतीजा है। बिना देखे अचानक गाड़ी का दरवाजा खोलना फरीद की जान ले बैठा। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना फिर से याद दिलाती है कि सड़क पर छोटी सी गलती भी किसी की पूरी जिंदगी खत्म कर सकती है।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?