Breaking News

जम्मू की खाई में गिरी टैक्सी: 10 लोगों की मौत, बिहार के 9 लोग शामिल

जम्मू के रामबन में गुरुवार रात को एक टैक्सी ने 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 9 लोग बिहार के रहने वाले थे।

हादसा 28 मार्च को देर रात सवा एक बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ। टैक्सी श्रीनगर से जम्मू जा रही थी, लेकिन भारी बारिश के चलते उसका पिछला भाग फिसलकर खाई में गिर गया।

अब तक 10 यात्रियों के शव खाई से निकाल लिए गए हैं। मृतकों में जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के कई लोग शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी हादसे की सूचना देते हुए गहरी संवेदना जताई।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?