जयपुर के जयपुरिया हॉस्पिटल में रविवार रात को एक घटना में मरीज के परिजन और स्टाफ के बीच हाथापाई हो गई। यह विवाद गाड़ी की पार्किंग के मामले पर हुआ। मरीज के परिजन देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके रिलेटिव को रात के 12 बजे इमरजेंसी में ले जाने के लिए हॉस्पिटल आए थे।
इमरजेंसी के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ बदसलूकी की। शर्मा ने कहा कि जब उनका बेटा मरीज को अंदर ले गया तो सुरक्षा गार्ड ने डॉक्टरों को हमारे ट्रीटमेंट करने से मना कर दिया।
काफी विवाद के बाद, डॉक्टरों ने मरीज को केवल टिटनेस का इंजेक्शन दिया और दवाई लिखकर भेज दिया, लेकिन कोई अन्य ट्रीटमेंट नहीं किया गया।
जयपुरिया हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पार्किंग के मामले में विवाद आज भी जारी है। अस्पताल प्रशासन ने मुख्य चैनल गेट को ताले लगाकर बंद किया है, जिसके कारण मरीज को लंबा चक्कर काटना पड़ता है। इसके अलावा, अंडरग्राउंड पार्किंग का एंट्रेंस गेट मुख्य रोड पर है।
CHANNEL009 Connects India
