Breaking News

जयपुर की सड़कों पर आज से हटेगा अतिक्रमण, 15 दिन चलेगा अभियान

जयपुर। जयपुर में 15 जुलाई से 15 दिन तक अवैध अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान शुरू किया गया है। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) गोपालपुरा बाईपास, मानसरोवर, वैशाली नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, झोटवाड़ा सहित 11 प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाएगा। पहले दिन गोपालपुरा बाईपास से गुर्जर की थड़ी तक 3 किलोमीटर तक कार्रवाई होगी।

जयपुर में अवैध निर्माण और सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए 15 जुलाई से बड़ा अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से अतिक्रमण हटाने के साथ अवैध निर्माण भी तोड़े जाएंगे।

जेडीए के मुख्य नियंत्रक महेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान की शुरुआत गोपालपुरा बाईपास से की जा रही है। अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ ही सड़क पर अवैध निर्माण को भी हटाया जाएगा।

पिछले महीने भी चला था अभियान

पिछले महीने जेडीए ने न्यू सांगानेर रोड पर 500 से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए थे। इस दौरान दुकानों, मकानों, गोदामों और अन्य निर्माण को ध्वस्त किया गया। न्यू सांगानेर रोड को 200 फीट चौड़ा किया जा रहा है।

बुलडोजर चलेगा इन सड़कों पर

  • 15 जुलाई: गोपालपुरा मोड़ से गुर्जर की थड़ी तक (3 किलोमीटर)
  • 16 जुलाई: मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से श्याम नगर थाना होते हुए अजमेर रोड तक (4 किलोमीटर)
  • 18 जुलाई: जयपुर हॉस्पिटल से एसएल कट होते हुए दुर्गापुरा पुलिया तक (2.9 किलोमीटर)
  • 19 जुलाई: वैशाली नगर, नेशनल हैंडलूम, गुप्ता स्टोर, खातीपुरा तिराहा (4 किलोमीटर)
  • 20 जुलाई: मालवीय नगर फ्लाईओवर से प्रधान मार्ग तक (2.2 किलोमीटर)
  • 22 जुलाई: गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे से 200 फीट तक (7.9 किलोमीटर)
  • 23 जुलाई: रामनिवास बाग से घाटगेट, आगरा रोड, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के आसपास (7 किलोमीटर)
  • 24 जुलाई: सांगानेर सर्किल से चौरड़िया पेट्रोल पंप, मालपुरा गेट, सवाई माधोपुर पुलिया तक (5 किलोमीटर)
  • 25 जुलाई: झारखंड महादेव मंदिर से खातीपुरा तिराहा होते हुए लता सर्किल तक (4 किलोमीटर)
  • 29 जुलाई: एसएमएस अस्पताल से नारायण सिंह तिराहा, त्रिमूर्ति सर्किल, जेके लोन, बांगड़ अस्पताल तक (3 किलोमीटर)
  • 30 जुलाई: गोपालपुरा बाईपास से रामबाग चौराहे तक (3.5 किलोमीटर)

यह अभियान जयपुर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा है।

About admin

Check Also

एक्सक्लूसिव: खिलाड़ियों के लिए तय फंड अफसरों के पूल, क्लब और कॉलोनियों में खर्च किए गए।

खिलाड़ियों के लिए तय फंड का गलत इस्तेमाल! एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: अफसरों के पूल, क्लब और …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?