Breaking News

जयपुर में आज लगेगा रोजगार मेला: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

जयपुर। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत खास हो सकता है। जयपुर के बनीपार्क स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 22 मई को एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में करीब 30 निजी कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का सीधे इंटरव्यू के जरिए चयन करेंगी। यहां लिखित परीक्षा नहीं होगी

कौन कर सकता है भाग?
इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक के छात्र भाग ले सकते हैं। जिन युवाओं की पढ़ाई किसी कारण से पूरी नहीं हो पाई, उनके लिए भी यहां नौकरी के मौके हैं।

किस क्षेत्र में मिलेंगी नौकरियां?
रोजगार मेले में बैंकिंग, आईटी, फार्मा, सिक्योरिटी, बीमा, कॉल सेंटर, लॉजिस्टिक्स और निर्माण क्षेत्र की कंपनियां आएंगी और इंटरव्यू लेकर उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी
इस मेले में सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि सरकारी विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी जिससे युवा इनका लाभ उठा सकें।

कब और कहां होगा मेला?

  • स्थान: राजकीय आईटीआई, बनीपार्क, जयपुर

  • तारीख: 22 मई

  • समय: सुबह 10 बजे से पूरे दिन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा
जो युवा पहले से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उनके लिए क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। हालांकि, मौके पर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

क्या-क्या साथ लाएं उम्मीदवार?
जो युवा इस रोजगार मेले में आना चाहते हैं, उन्हें यह चीजें साथ लानी चाहिए:

  • शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (मूल व फोटोकॉपी)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • पहचान पत्र

नोट: समय पर पहुंचकर इस सुनहरे मौके का लाभ जरूर उठाएं

About admin

Check Also

बालोद में प्लेसमेंट कैंप, 8वीं पास युवाओं के लिए भी नौकरी का मौका

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर आया है। जिला …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?