Breaking News

जयपुर में कांग्रेस नेता के गार्ड को बेहोश कर चोरी

जयपुर में कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के ऑफिस में चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड को बेहोश कर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। यह घटना मुहाना थाना इलाके में हुई और चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुष्पेंद्र भारद्वाज ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

गार्ड ने बताया कि 17 मई की रात करीब 12.30 बजे दो चोर ऑफिस में घुसे। उन्होंने चौकीदार को कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया और फिर ऑफिस की तलाशी ली। चोर एलईडी टीवी, कंप्यूटर और कुछ छोटे सामान लेकर चले गए।

गार्ड ने बताया कि इन चोरों ने कार्यालय से थोड़ी दूर पर एक और वारदात करते हुए 60 हजार रुपए नगद और 3 मोबाइल भी चोरी किए। इसके बाद कर्मचारी बनवारीलाल ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुष्पेंद्र भारद्वाज ने विधानसभा चुनाव में सांगानेर सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरे पर हैं, लेकिन इसी बीच उनके कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। उनका कार्यालय मुख्यमंत्री के चुनाव कैंप से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है।

उन्होंने कहा कि सांगानेर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यहां चोरी, चैन स्नैचिंग, और डकैती जैसी वारदातें बढ़ रही हैं। वर्तमान विधायक को इसकी कोई चिंता नहीं है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकार को उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?