Breaking News

जयपुर में चांदी के भाव 92 हजार रुपए प्रति किलो: एक दिन में 3800 रुपए महंगी, इस साल 21% बढ़ी

इस साल चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। शुक्रवार रात मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी पहली बार 91 हजार रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इससे जयपुर में आज चांदी 92 हजार रुपए प्रति किलो बिकने का अनुमान है। MCX पर चांदी एक दिन में 3800 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई।

इस साल 4 अप्रैल को चांदी पहली बार 80 हजार के पार जाकर 81,200 रुपए प्रति किलो बिकी थी। 51 दिन में चांदी 10 हजार रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है। 30 दिसंबर 2023 को चांदी 75,800 रुपए प्रति किलो थी, और अब साढ़े चार महीने में यह 21% से ज्यादा बढ़ चुकी है।

फरवरी में एक बार चांदी 72,500 रुपए प्रति किलो तक आ गई थी। अनुमान है कि औद्योगिक खपत बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 33 डॉलर प्रति आउंस तक जा सकती है। ऐसा हुआ तो घरेलू बाजार में चांदी की कीमत एक लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

अब 1 ग्राम सोना 80 ग्राम चांदी के बराबर

  • अगस्त 2023 के बाद पहली बार सोना-चांदी का अनुपात 80 अंक से नीचे आया है। आदर्श अनुपात 85 माना जाता है, यानी एक ग्राम सोने की कीमत में 85 ग्राम चांदी आनी चाहिए। लेकिन अब 80 ग्राम चांदी मिल रही है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी अपने उच्चतम स्तर 50 डॉलर प्रति आउंस से 19 डॉलर नीचे है। अगर कीमत उच्चतम स्तर तक जाती है तो घरेलू बाजार में चांदी 1.5 लाख रुपए प्रति किलो होगी। अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 31 डॉलर प्रति आउंस के करीब है और इसके 33 डॉलर तक जाने का अनुमान है।
  • 2019 में अनुमान था कि 165 साल तक मांग पूरी करने के लिए धरती के नीचे चांदी का भंडार है, लेकिन अब यह अनुमान बदल रहे हैं।

कारण: वित्तीय अनिश्चितता में सोना-चांदी सुरक्षित निवेश बन रहा भौगोलिक तनाव और दुनिया में वित्तीय अनिश्चितता के कारण सोना-चांदी में निवेश बढ़ा है। इससे चांदी में और तेजी संभव है, क्योंकि दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं, जिससे चांदी को समर्थन मिल रहा है। -मातादीन सोनी, महासचिव, जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?