Breaking News

जयपुर में चेकिंग के दौरान हादसा, आरटीओ वाहन चालक की मौत

जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास रिंग रोड पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। ड्यूटी के दौरान आरटीओ इंस्पेक्टर के वाहन चालक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।

परिवहन निरीक्षक असगर अली खां के अनुसार, टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच और चालान की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान आगरा रोड की तरफ से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने संविदा पर तैनात कार चालक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय राजाराम रावत निवासी पनियाला, कोटपूतली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

राजस्व लक्ष्य का दबाव

परिवहन विभाग में राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए आरटीओ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी वजह से सड़कों पर चेकिंग और चालान की कार्रवाई तेज की गई है। समय पर लक्ष्य पूरा करने का दबाव भी बना हुआ है।

About admin

Check Also

अमरोहा हाईवे पर ई-रिक्शा जलकर खाक, टायर फटने से मचा अफरा-तफरी

अमरोहा के गजरौला में NH-9 पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। मुरादाबाद की ओर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?