Breaking News

जयपुर में बच्चा चोर गिरोह पकड़ा गया, कोटा से लापता 4 साल के लविश को रेस्क्यू किया

हरियाणा की गैंग बच्चों से मंगवाती थी भीख

कोटा रेलवे स्टेशन से 4 साल के बच्चे को उठाने वाली बच्चा चोर गैंग का खुलासा हुआ है। बच्चे को पहले भोपाल ले जाया गया और फिर जयपुर लाया गया। जीआरपी ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्चे को सड़क पर मदारी का खेल दिखाने और भीख मंगवाने के लिए उठाया गया था।

मुख्य बातें:

  • जीआरपी ने जयपुर से बच्चा चोर गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
  • बच्चा चोर गैंग सड़कों पर मदारी का खेल दिखाती थी।
  • जयपुर जीआरपी पुलिस ने सोमवार को कई इलाकों में तलाशी ली थी।
  • एक अन्य बच्चा भी मिला है, जिसे 10 साल पहले किडनैप किया गया था।

जयपुर/कोटा: कोटा रेलवे स्टेशन से 4 साल के बच्चे को उठाने वाली गैंग का खुलासा हुआ है। इस गैंग का संबंध हरियाणा से है। कोटा से उठाए गए मासूम लविश को पुलिस ने जयपुर से छुड़ाया है। गैंग के पांच सदस्य, जिनमें एक महिला भी शामिल है, पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?