Breaking News

जयपुर सड़क हादसा: खाटू श्यामजी दर्शन को जा रहे एमपी के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुर के चाकसू इलाके में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई।

यह दुर्घटना चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे-52 पर हुई। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए जा रही एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। आशंका है कि चालक को झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और ट्रेलर से टकरा गई। कार में एक महिला सहित 5 लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी शवों को चाकसू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

मृतकों की पहचान रेशमा श्रीवास्तव (पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव), पीयूष राय (पुत्र राजेश राय), रजक राहुल (पुत्र बबलू रजक) और ड्राइवर अनुराग के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सभी मृतक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ट्रेलर में भरी बजरी सड़क पर फैल गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।

About admin

Check Also

अमरोहा हाईवे पर ई-रिक्शा जलकर खाक, टायर फटने से मचा अफरा-तफरी

अमरोहा के गजरौला में NH-9 पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। मुरादाबाद की ओर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?