Breaking News

जापान दौरे पर सीएम मोहन यादव, एमपी में बड़े निवेश की तैयारी

सीएम मोहन यादव का जापान दौरा:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिन के जापान दौरे पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जापानी तकनीकों को मध्यप्रदेश (एमपी) में लाना और निवेश के अवसर तलाशना है। 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए वे जापानी उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे। खासतौर पर तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले बड़े उद्योगों पर ध्यान दिया जाएगा।

सरकारी टीम पहले ही पहुंची:
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले, 10 अफसरों की टीम जापान पहुंच चुकी है। इसमें अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

सीएम का मिनट टू मिनट शेड्यूल

28 जनवरी:

  • रात 2:25 बजे (भारतीय समयानुसार) टोक्यो पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:30 बजे भारतीय दूतावास में “सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप एमपी” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य उद्योगपतियों के साथ दोपहर 1:30 से 3 बजे तक बैठक।
  • टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके से मुलाकात।

29 जनवरी:

  • सुबह 7 से 8:30 बजे वन-टू-वन मीटिंग।
  • केदानरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन), जेट्रो एचक्यू जैसे संगठनों और उद्योगपतियों से चर्चा।
  • 10:15 बजे ब्रिजस्टोन हेडक्वार्टर में बैठक।
  • दोपहर 2 बजे “फ्रेंड्स ऑफ एमपी” कार्यक्रम।

30 जनवरी:

  • सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से कोबे रवाना।
  • कोबे में सिस्मेक्स कंपनी के अफसरों से मुलाकात और साइट विजिट।
  • कोबे से ओसाका जाकर पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से चर्चा।
  • दोपहर 3 बजे “एमपी में निवेश के अवसर” सेशन में भाग लेंगे।

31 जनवरी:

  • सुबह 6 से 7 बजे जीटूजी और बीटूजी मीटिंग।
  • सुबह 7 बजे ओसाका से क्योटो रवाना।
  • क्योटो में जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक उपलब्धियों का भ्रमण।
  • दोपहर 2 बजे क्योटो से टोक्यो वापसी।
  • एक फरवरी को सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना।

इन क्षेत्रों में निवेश की उम्मीद

मुख्यमंत्री फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरोस्पेस, रक्षा, कृषि, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?