Breaking News

जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ पहुंचे: रायपुर में जनादेश परब कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुँच चुके हैं। वे आज शाम 3 बजे विशेष विमान से रायपुर आए और 3:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।

कार्यक्रम के बाद, जेपी नड्डा शाम 5 बजे भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। फिर शाम 6:40 बजे वे स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास पर जाएंगे, जहां वे उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे रात 7:40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

रायपुर एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं भी मौजूद थीं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?