Breaking News

जोधपुर: चिकित्सा मंत्री खींवसर ने MDM अस्पताल का किया दौरा, मरीजों से की बातचीत

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल का अचानक दौरा किया। उनके दौरे की किसी को पहले से जानकारी नहीं थी। जब वे ट्रोमा सेंटर पहुंचे, तब उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित को फोन कर अपने दौरे की जानकारी दी।

मरीजों से की बातचीत
मंत्री खींवसर ने सबसे पहले ट्रोमा सेंटर का निरीक्षण किया, जहां मरीजों की लंबी कतारें थीं। इसके बाद वे ओपीडी और दवा काउंटर भी गए, वहां भी भीड़ लगी हुई थी। उन्होंने मरीजों से बात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना और कार्डियक इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और मरीजों से बातचीत की।

अस्पताल की सफाई भी देखी
मंत्री ने अस्पताल परिसर की सफाई का भी निरीक्षण किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने अपनी समस्याएं बताई हैं और हमने भी उन्हें कुछ सुझाव दिए हैं। वित्तीय घाटे को लेकर उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक दवाएं अब काफी महंगी हो गई हैं, इस पर भी विचार किया जाएगा।

महात्मा गांधी अस्पताल भी पहुंचे
इसके बाद मंत्री खींवसर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने रेबीज के टीकों की उपलब्धता की जानकारी ली। नर्सिंग अधिकारी ने बताया कि जोधपुर में डॉग बाइट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस दौरे के दौरान उनके साथ IAS अधिकारी गायत्री राठौड़, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित भी मौजूद थे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?