Breaking News

जो रूट ने रचा इतिहास: सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, घर में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट रन

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए अपने घरेलू मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

जो रूट ने अब तक अपने घर (इंग्लैंड) में 7,220 टेस्ट रन बना लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने भारत में 7,216 रन बनाए थे।

सबसे ज्यादा घरेलू टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज:

1. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 7,578 रन

2. जो रूट (इंग्लैंड) – 7,220 रन

3. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 7,216 रन

4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 7,167 रन

5. जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 7,035 रन

भारत के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में रूट ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने भारत के खिलाफ इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में 2,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े के साथ वह अब किसी एक टीम के खिलाफ अपने घर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं डॉन ब्रैडमैन, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 2,354 रन बनाए थे। रूट अब इस ऐतिहासिक सूची में सिर्फ ब्रैडमैन से पीछे हैं।

About Hussain

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?