Related Articles
उत्तर मध्य रेलवे ने झांसी और आसनसोल के बीच साप्ताहिक दो दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन झांसी से उरई, पुखरायां, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, बलिया, छपरा, बनारस, बरौनी होते हुए आसनसोल पहुंचेगी।
ट्रेन संचालन और दिन
- झांसी से आसनसोल: रविवार और बुधवार को ट्रेन चलेगी (गाड़ी संख्या 04185)।
- आसनसोल से झांसी: सोमवार और गुरुवार को ट्रेन चलेगी (गाड़ी संख्या 04186)।
- यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से नहीं गुजरेगी।
- संचालन तिथि: 8 अप्रैल से 28 जून 2026 तक (झांसी से) और 9 अप्रैल से 29 जून 2026 तक (आसनसोल से)।
झांसी से ट्रेन 04185 का टाइम टेबल
- झांसी: सुबह 9:20 बजे रवाना
- गोविंदपुरी: 15:20 बजे
- बनारसी कैंट: 8:45 बजे
- बलिया: रात 00:05 बजे
- हाजीपुर: सुबह 6:00 बजे
- बरौनी: सुबह 8:00 बजे
- आसनसोल: 14:30 बजे
आसनसोल से ट्रेन 04186 का टाइम टेबल
- आसनसोल: शाम 17:10 बजे रवाना
- बरौनी: 22:45 बजे
- बलिया: 3:50 बजे
- प्रयागराज जंक्शन: 9:40 बजे
- झांसी: 19:10 बजे
ट्रेन में सुविधा
- सामान्य श्रेणी के 9 डिब्बे
- सामान्य द्वितीय श्रेणी चेयर कार के 2 डिब्बे
- स्लीपर डिब्बे
- एयर कंडीशन तृतीय श्रेणी के 2 डिब्बे
यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अवसर देगी।
CHANNEL009 Connects India
