🎤 स्वास्थ्य अपडेट | झालावाड़ में 10 दिवसीय HPV वैक्सीनेशन अभियान की तैयारी तेज

झालावाड़ जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 10 दिवसीय HPV वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह अभियान 9 मई से 18 मई तक चलाया जाएगा, जिसके तहत 14 से 15 वर्ष की छात्राओं को HPV वैक्सीन लगाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि HPV वैक्सीन लड़कियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों, खासकर सर्वाइकल कैंसर से बचाने में मददगार मानी जाती है।
अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी स्तर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मेडिकल टीमों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
👉 अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस टीकाकरण अभियान में सहयोग करें और अपनी बेटियों को वैक्सीन जरूर लगवाएं।
👉 स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह अभियान किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
👉 इस खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
CHANNEL009 Connects India
